फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Target of crushing 45 lakh quintals of sugarcane in the new season

Azamgarh News: नए सत्र में 45 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य

Fri, 20 Oct 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Target of crushing 45 lakh quintals of sugarcane in the new season
अमिलो। किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में नए पेराई सत्र की शुरूआत नवंबर माह के अंतिम सप्ताह से शुरू हो सकता है। इसके लिए कर्मचारी मशीनों की मरम्मत कर ट्रायल करने में जुट गए हैं। पिछले पेराई सत्र 2022-23 में 16296 गन्ना किसानों का 96.77 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। अब चीनी मिल पर किसानों का बकाया नहीं है। नवीन पेराई सत्र में 45 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य है।
विज्ञापन

चीनी मिल का संचालन करने के लिए प्रबंधन तंत्र ने मशीनों के मरम्मत का लगभग आधा काम पूरा कर लिया है। शेष मरम्मत कार्य को भी जल्द पूरा कर लेने की बात कही जा रही है। किसानों का गन्ना क्रय करने के लिए कुल 38 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से क्रय गन्ने को मिल तक लाया जाएगा। पिछले साल चीनी मिल जिन तकनीकी कारणों से बीच में बंद हो गई थी। उस पर भी ध्यान रखा जा रहा है। ताकि गन्ना पेराई के दौरान कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

00000
नवीन सत्र में 45 लाख क्विटंल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। पिछले पेराई सत्र का 16296 किसानों को 96.77 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है। मिल पर किसानों का कोई बकाया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल चतुर्वेदी, जीएम किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed