फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Target of 2500, 2706 introduced Corona vaccine

2500 का लक्ष्य 2706 ने लगवाया कोरोना का टीका

Wed, 14 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Target of 2500, 2706 introduced Corona vaccine
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। लगाम लगाने के सारे प्रयास फिलहाल फेल ही नजर आ रहे है। ऐसे में कोरोना टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह बढ़ गया है। बूथों पर टीकाकरण के लिए लंबी-लंबी लाइन लग रही है। बुधवार को 2500 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य स्वास्थ्य महकमे ने तय किया था, जिसके सापेक्ष 2706 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बुधवार को कोरोना टीकाकरण उत्सव के अंतिम दिन कुल 25 केंद्रों पर टीकाकरण आयोजित किया गया। इसके लिए 2500 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष कुल 2706 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। उन्होंने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण की रफ्तार में तेजी आई है।
विज्ञापन

वर्तमान में टीके की किल्लत चल रही है। जिसके चलते महकमा कम बूथों पर टीकाकरण आयोजित कर रहा है। दो-चार दिनों में पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध हो जाने की संभावना है। इसके बाद पुन: सभी 112 केंद्रों पर टीकाकरण कराया जाएगा। उन्होंने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों से अपील किया कि कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें। गर्म पानी पीये और मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का अवश्य ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed