फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Target of 13461, only 4209 got vaccinated

13461 का लक्ष्य, मात्र 4209 ने ही कराया टीकाकरण

Mon, 08 Mar 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Target of 13461, only 4209 got vaccinated
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत वृहद अभियान का सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभारम्भ हुआ। इसके तहत सोमवार को जिले में कुल 93 केंद्र स्थापित किए गए। सोमवार को टीकाकरण के लिए 13461 का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष मात्र 4209 लोगों का ही टीकाकरण किया जा सका। सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत तीन बूथ सिर्फ महिलाओं के लिए ही आयोजित किए गए थे। जिस पर सभी कर्मी भी महिलाएं ही थी।
विज्ञापन

शासन ने 60 साल व इससे ऊपर वालों के साथ ही 45 से 59 साल के गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों के लिए एक मार्च से कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरूआत किया है। जिले में तीसरे चरण का लक्ष्य एक लाख से अधिक लोगों के टीकाकरण का है। जिसके लिए सोमवार से वृहद टीकाकरण अभियान की शुरूआत किया गया। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि वृहद अभियान के तहत जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी व अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल भी शामिल है। सोमवार को कुल 92 सरकारी व एक प्राइवेट अस्पताल पर टीकाकरण की कवायद संपन्न कराई गई। 92 सरकारी अस्पतालों में तीन अस्पताल नगरी स्वास्थ्य केंद्र दलसिंगार, सीएचसी बिलरियागंज व जिला महिला अस्पताल पर स्थापित तीन बूथ सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए थे। इन तीनों बूथों पर सारी कवायद महिला कर्मियों द्वारा ही की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 13461 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 4209 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। एक साथ इतने केंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित कराना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था फिर भी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में सभी अधीक्षकों व प्रभारी चिकित्साधिकारी ने इस वृहद अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

महिला बूथों पर 156 का हुआ टीकाकरण
आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर टीकाकरण के लिए तीन बूथ महिलाओं के लिए स्थापित थे। इन बूथों पर कुल 360 के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। जिसके सापेक्ष जिला महिला अस्पताल पर मात्र 33, सीएचसी बिलरियागंज पर 60 व नगरीय स्वास्थ्य केंद्र दलसिंगार पर 63 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन तीनों बूथ पर सभी कवायद महिलाओं के द्वारा ही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed