फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tamsa river water level increasing continues in azamgarh dm and sp residence route closed due to culvert collapsed

आजमगढ़ में उफनाई तमसा: पानी के तेज बहाव के चलते ढह गई पुलिया, डीएम और एसपी आवास का रास्ता बंद

Sat, 25 Sep 2021 03:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Sep 2021 03:06 PM IST
सार

आजमगढ़ में तमसा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के कारण अब लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। शनिवार को शहर के हरवंशपुर स्थित पुलिया ढह कर तमसा के पानी में समा गई।

विज्ञापन
Tamsa river water level increasing continues in azamgarh dm and sp residence route closed due to culvert collapsed
पानी के तेज बहाव के चलते ढह गई पुलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में तमसा नदी के घटते-बढ़ते जलस्तर ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। शनिवार को हरवंशपुर स्थित पुलिया ढह कर तमसा के पानी में समा गई। जिससे डीएम-एसपी आवास जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। डीएम के निर्देश पर पुलिस कर्मियों की मौके पर ड्यूटी लगा दी गई है।

विज्ञापन


 शहर के हरवंशपुर तिराहे से निजामाबाद जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया का आधा हिस्सा शनिवार को उफनाई तमसा में समाहित हो गया। पुलिया जहां आधा ध्वस्त हो चुका है तो वहीं शेष हिस्से में भी दरार देखने को मिल रही है। जिसके चलते जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर उक्त पुलिया से आवागमन पूरी तरह से बैरिकेडिंग कर अवरूद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं कुछ पुलिस कर्मियों की भी मौके पर ड्यूटी लगा दी गई है। इस पुलिया के ध्वस्त हो जाने से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व सीएमओ आवास जाने का रास्ता पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया है। अगर तमसा के जलस्तर में बढोतरी से पूरी पुलिया ध्वस्त हो गई तो हरवंशपुर क्षेत्र की बड़ी आबादी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः अनुशासनहीनता में सिपाही बर्खास्त, मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने में हुआ था निलंबित

बारिश की वजह से तमसा नदी में उफान
हरवंशपुर तिराहे पर वाहनों का जाम लग गया है, जिसे दूसरे रास्तों से रवाना से गंतव्य भेजने की कवायद में पुलिस कर्मी जुटे हुए है। पुलिया के आधे हिस्से के ध्वस्त होते ही देखने वालों की मौके पर भारी भीड़ उमड़ गई है। एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश की वजह से तमसा नदी उफान पर है। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक  लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। 

उफनाई तमसा ने तिग्गीपुर को घेरा, 100 से ज्यादा घर जलमग्न

Tamsa river water level increasing continues in azamgarh dm and sp residence route closed due to culvert collapsed
ध्वस्त पुलिया को देखने के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

तमसा की बाढ़ ने निजामाबाद नगर पंचायत के तिग्गीपुर मुहल्ला और सालेपुर गांव को अपनी जद में ले लिया है। रानी की सराय की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी पानी एक फुट पानी चढ़ गया है। इसी मार्ग से स्कूली बसें जाती हैं, जिनकी मार्ग परिवर्तन नहीं किया गया है। बाढ़ में डूबे घरों की एहतियातन विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गयी है। 

बिजली गुल होने के कारण उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। पेयजल की भी समस्या पैदा हो गई है। रोजमर्रा की वस्तुओं के लोगों को मजबूरी में पानी से होकर जाना पड़ रहा है। इस इलाके ज्यादातर लोगों के शौचालय घर से बाहर हैं, जो पानी में डूब गए हैं।

तिग्गीपुर के निचले इलाके में बसे सोनकर, प्रजापति और कुछ यादव परिवार जल स्तर बढ़ने के नाते मकान के ऊपरी हिस्से में रह रहे हैं। जिसकी सुधि लेने  के लिए अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है।  

कई वर्षों बाद तमसा नदी का विकराल रूप

तमसा नदी में विगत कई वर्षों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई थी। इसके चलते लोग तमसा नदी की तरफ शहर बांध के उस पार निचले इलाके में अपने घर बना लिए थे। विगत दिनों हुई मुसलाधार बारिश से तमसा नदी के जलस्तर में बढ़ाव होने लगा और उसने विकराल रूप धारण कर लिया। नदी क्षेत्र से सटाकर आशियाना बनाने वालों के घर पूरी तरह से डूब गए। 

कुछ लोग तो अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए तो कुछ अभी भी दूसरे तल पर रहने को विवश हैं। वहीं पुराने पुल के पास रहने वाले कुछ परिवार अपनी झोपड़ी छोड़कर पुराने पुल पर रहने को विवश हैं। शहर के नरौली पुल के पास लगे गेज पर खतरा बिंदु 74.88 मीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed