फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tamanna became Tanu maurya on day of Muharram in azamgarh got married to Hindu boy in shiv temple

UP: मुहर्रम के दिन तमन्ना बनी तनु...मंदिर में हिन्दू लड़के के साथ रचाई शादी, एक महीने पहले हुई थी कोर्ट मैरिज

Sun, 06 Jul 2025 05:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 05:41 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ स्थित रम्मौपुर गांव में मुस्लिम लड़की और हिन्दू लड़के की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। एक महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। पुलिस ने परिजनों को समझाया कि लड़का और लड़की नाबालिग है।

विज्ञापन
Tamanna became Tanu maurya on day of Muharram in azamgarh got married to Hindu boy in shiv temple
तमन्ना से तनु बनी लड़की ने चंदन से की शादी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: कहा जाता है कि प्यार परवान चढ़ता है तो प्रेमी कुछ भी कर सकते हैं। एक ऐसी ही कहानी फूलपुर तहसील के रम्मौपुर गांव में देखने को मिली। जहां मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के के साथ मंदिर में शादी रचा ली। इतना नहीं उसने अपना नाम बदलकर तमन्ना से तनु मौर्य रख लिया है।

विज्ञापन


बताते चलें कि फूलपुर तहसील के रम्मौपुर निवासिनी लड़की तमन्ना पुत्री अनवर अहमद और गांव का ही लड़का चंदन मौर्य पिता शेषनाथ का तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। एक साल पहले दोनों प्रेमी युगल ने भाग कर कोर्ट में शादी कर लिया था।
विज्ञापन


बीते 30 मई को दोनों प्रेमी युगल घर से एक बार फिर फरार हो गए, लड़की के परिजनों ने दीदारगंज थाना पुलिस से लड़की के भागने की शिकायत किया। अलग-अलग धर्म का मामला होने के कारण पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए प्रेमी युगल को एक जुलाई को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं माैजूद हुए लड़की के परिजन

प्रेमी युगल ने कोर्ट ने शादी होने की जानकारी देते हुए कोर्ट मैरिज के कागज दिखाया। पुलिस ने शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए परिवारों में शांति कायम करने के लिए दोनों के परिजनों को पाबंद कर दिया। 

पुलिस ने उनके परिजनों को बताया कि दोनों बालिग हैं। प्रेमी युगल ने कोर्ट में शादी कर ली है। जिसका पालन करना जरूरी है। लड़की तमन्ना ने हिंदू धर्म को स्वीकार करते हुए अपना तनु मौर्या रखकर फूलपुर तहसील के मकसुदिया प्राचीन शिव मंदिर में लड़के शेषनाथ के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से शनिवार को शादी रचा ली। शादी के समय लड़की पक्ष से कोई भी शामिल नहीं हुई था। 

थानाध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों परिवार एक ही गांव के हैं। इसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। दोनों परिवारों में शांति कायम रखने के लिए शांति भंग में पाबन्द करते हुए चालान भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed