फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   " Take inspiration from India and the boatman '

' भरत और केवट से लें प्रेरणा '

Thu, 16 Jul 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 16 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
" Take inspiration from India and the boatman '
ब्लाक के चिस्तीपुर के कौलेश्वर धाम (कैलीस्थान) पर चल रहे नौ दिवसीय श्रीरामकथा में मथुरा से पधारे अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि भरत और केवट से त्याग और भक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। क्योंकि राम और भरत ने संपत्ति का नहीं बल्कि विपत्ति का बंटवारा किया था।
विज्ञापन


बुधवार को कथा का रसपान कराते हुए  अतुल कृष्ण ने कहा कि कोई भी मां अपने बेटे को कष्ट नहीं देती। वनगमन के समय श्रीराम की भेंट उनके प्रिय सखा निषादराज से हुई, उसके बाद गंगा नदी पार करने के लिए भगवान केवट से मिले। भगवान को साक्षात सामने पाकर केवट ने अपनी व्यथा सुनाई कि उसे समाज द्वारा अछूता माना जाता है। आप जब तक मुझसे अपना चरण नहीं धुलवाएंगे तब तक मैं आपको नदी पार नहीं कराऊंगा। अंत में विवश होकर भगवान को केवट से चरण धुलवाने पड़े। जिससे उसके साथ उसकी सभी पीढ़ियां तर गई।
विज्ञापन


आप सभी यदि सच्चे मन से भगवान की भक्ति करें तो आप भी भगवान के दर्शन पाकर तर जाएंगे। कथा के दौरान भजन ‘मीठे रस से भरी राधा रानी लागे’ को सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी, द्वारिका प्रसाद जायसवाल, हीरालाल वर्मा, छांगुर प्रसाद, प्रदीप जायसवाल, जितेंद्र सोनी, अनिल जायसवाल के साथ ही कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed