फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   take direct flight from Azamgarh Airport got permission from DGCA

Azamgarh Airport: बस चंद दिनों का इंतजार, आजमगढ़ एयरपोर्ट से भरिए सीधी उड़ान, डीजीसीए से अनुमति मिली

Sat, 08 Jul 2023 11:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Jul 2023 11:28 PM IST
सार

आजमगढ़ एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए फ्लाइट नवंबर से उड़ान भर सकती है। इसकी अनुमति डीजीसीए से मिल चुकी है। अब संचालन की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन
take direct flight from Azamgarh Airport got permission from DGCA
आजमगढ़ में मंदुरी एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हवाई उड़ान भरने का सपना देखने वालों का सपना जल्द ही सच हो होने जा रहा है। आजमगढ़ एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए फ्लाइट नवंबर से उड़ान भर सकती है। इसकी अनुमति डीजीसीए से मिल चुकी है। अब संचालन की तैयारी चल रही है। आजमगढ़ एयरपोर्ट पर सुविधाओं के विस्तार का कार्य अंतिम दौर में है।

विज्ञापन


प्रदेश के रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत आजमगढ़ के मंदुरी में हवाईपट्टी का विस्तार कर एयरपोर्ट बनाया गया है। लखनऊ की पहली फ्लाइट शुरू हुई तो और विमानन कंपनियां आगे आएंगी। हवाई सेवाओं का विस्तार होगा। इसका सीधा फायदा आजमगढ़ सहित आसपास के जिले के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने की धान की रोपाई तो ओमप्रकाश राजभर ने ली चुटकी, मायावती की तारीफ में पढ़े कसीदे

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट की देखरेख में होगा संचालन

प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कारोबार बढ़ेगा। रोजगार की संभावना भी बढ़ जाएगी। दरअसल, आजमगढ़ एयरपोर्ट का संचालन वाराणसी एयरपोर्ट की देखरेख में होगा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, नवंबर से विमान के संचालन की तैयारी है। यहां पर विमान के संचालन और यात्रियों सुविधाएं का काम जल्द पूरा हो जाएगा।

फ्लाइट संचालन के लिए बिग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को डीजीसीए से अनुमति मिल गई है। पहले कम सीट वाली फ्लाइट चलाई जाएगी, फिर बड़ी फ्लाइटें उड़ान भरेंगी। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर पश्चिम की तरफ आजमगढ़-अयोध्या मुख्य मार्ग पर मंदुरी हवाई अड्डा स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed