फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tableau of Lord Jagannath, Balarama and Subhadra came out

भगवान जगन्नाथ, बलराम व सुभद्रा की झांकी निकली

Mon, 12 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tableau of Lord Jagannath, Balarama and Subhadra came out
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के कठैचा कुटी पर सोमवार को लगा रथयात्रा मेला सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान भगवान बलराम और सुभद्रा की झांकी के दर्शन को लोगों का तांता लगा रहा। कुटी परिसर के पास लगे मेले में लोगों ने अपने पसंद के सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन

कठैचा कुटी पर रथयात्रा का मेला शांतिपूर्वक सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान भगवान बलराम सुभद्रा की आकर्षक झांकी निकाली गई। झांकी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मेले और पूरे जंगल का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में पहुंच संपन्न हुई। इस दौरान लग रहे जय-जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कुटी परिसर के पास लगे मेले में बच्चों ने अपने पसंद के खिलौने की खरीदारी की, तो महिलाओं ने अपने जरूरत के सामानों की। साथ ही चाट आदि का आनंद लिया। मेले को सकुशल संपन्न कराने में मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि विजय चौहान, नीरज मिश्रा, दिनेश मिश्र, धनंजय मिश्रा, शनि, छोटू ,गोलू आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed