फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Syberian birds are hunted unimpeded

बेरोक-टोक हो रहा मेहमान पक्षियों का शिकार

Mon, 09 Dec 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Syberian birds are hunted unimpeded
आजमगढ़ स्थित ताल सलोना में शिकारियों द्वारा मारी गई साइबेरिया पंक्षी। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। ठंड का मौसम आते ही अजमतगढ़ विकास खंड स्थित ताल सलोना मेहमान पक्षियों के कलरव से गुलजार हो जाता है। इनके आगमन के साथ ही शिकारी भी सक्रिय हो जाता है। जो इनका शिकार कर शौकीनों को मनमाने दामों पर बेचते हैं।
विज्ञापन

जीयनपुर थाना क्षेत्र के अजमतगढ़ स्थित ताल सलोना में आए हुए साइबेरियन पक्षियों का शिकार जोरों पर है। ताल सलोना अजमतगढ़ में पक्षियों का आगमन हो रहा है। हजारों किमी दूर से चलकर यह पक्षी ताल सलोना पहुंचते हैं। जहां इन्हें पेट भरने के लिए भोजन और सुरक्षा की तलाश रहती है। इनकी प्रजनन क्रिया भी इसी ताल में होती है। मांस खाने के शौकीन लोग इनका मांस बहुत ही चाव से खाते हैं। शिकारी बंदूक, जाल, फंदे, जहरीली दवा से इनका शिकार करते हैं। पका चावल, आंटा की गोली, पुरैन के पत्ते पर रखते हैं और इनका शिकार करते हैं। वर्तमान में पक्षियों का आगमन शुरू होते ही शिकारी सक्रिय हो गए हैं। इनके द्वाराप पक्षियों का शिकार किया जा रहा है। शिकार के बाद मांस खाने के शौकीनों को इस मनमाने दामों में बेंचा जा रहा है। इसको रोकने की जिम्मेदारी वन विभाग की है लेकिन वन विभाग की टीम का कहीं पता नहीं है। जिसका फायदा शिकारियों द्वारा उठाया जा रहा है। उनके द्वारा इन पक्षियों को 1200 से लेकर 1800 रुपये जोड़ा की दर से बिक्री की जा रही है। जीयनपुर के फारेस्टर रामप्यारे सिंह पटेल ने बताया कि अभी साइबेरियन पक्षी नहीं आए हैं। हम लोग नजर लगाए हुए हैं कि इनका शिकार ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed