फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sweets were distributed at the residence as soon as the verdict of Sarvesh Singh Sipu murder case came

सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड का फैसला आते ही आवास पर बांटी गई मिठाइयां

Tue, 17 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sweets were distributed at the residence as soon as the verdict of Sarvesh Singh Sipu murder case came
सगड़ी। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह हत्याकांड का फैसला आते ही मंगलवार की शाम जीयनपुर स्थित उनके आवास पर खुशी का इजहार करते हुए लोगों ने पटाखे फोड़े। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। सगड़ी विधानसभा के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू की 19 जुलाई 2013 को उनके आवास के पास ही बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । जिसमें उनके सहयोगी भरत राय की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। जिसकी सुनवाई सीबीआई कोर्ट में चल रही थी। 17 मई को 7 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। सजा सुनाए जाते ही खुशी का इजहार करते हुए पूर्व विधायक स्व. सर्वेश सिंह सीपू के भाई संतोष सिंह टीपू ने कहा कि आज मुझे बहुत खुशी की अनुभूति हो रही है कि भाई के हत्यारे को सजा सुनाई गई। विधायक आवास पर मिठाई बांटी गई और खुशी का इजहार किया गया। समर्थकों ने जीयनपुर चौक पर गाजे-बाजे के साथ पटाखे फोड़े। इस मौके संतोष सिंह उर्फ टीपू, ज्ञानेंद्र मिश्र, नागेंद्र यादव, पप्पू पाठक, अरुण सिंह एडवोकेट, मनोज जायसवाल, वहाब खान, निहाल मेहंदी, सतीश राय, बदरे आलम खान, महताब सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed