फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sweets distributed on the acquittal of all the accused of the structure demolition

ढांचा विध्वंस के सभी आरोपियों के निर्दोष छूटने पर बंटी मिठाई

Wed, 30 Sep 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Sweets distributed on the acquittal of all the accused of the structure demolition
अयोध्या में विवादित ढांचा ममले में सभी के बरी होने पर कलेक्ट्रेट चौराहे पर एक दूसरे को मिठाई खिला - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बाबरी ढांचा विध्वंस के सभी आरोपियों को न्यायालय से निर्दोष करार दिए जाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। खुशी का इजहार करते हुए जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि इस फैसले का जनता को काफी दिनों से इंतजार था।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय आजमगढ़, मेहनाजपुर, तिलखरा, पल्हना, और इटैली बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर विनोद उपाध्याय, नन्हकूराम सरोज, मयंक गुप्ता, अभिनव श्रीवास्तव, अशोक सिंह, दिनेश सिंह, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र व युवा मोर्चा के जिला संयोजक कमलेन्द्र नाथ मिश्र के नेतृत्व में मिष्ठान का वितरण किया गया। जय श्रीराम के जयघोष लगाए गए। हरिवंश मिश्र ने कहा कि वर्षों बाद आया ऐतिहासिक फैसला न्याय की जीत है। कमलेन्द्र मिश्र ने कहा कि आज के फैसले को आजीवन रामभक्त याद रखेंगे। हलघर दुबे, अवधेश गुप्ता, एकलव्य पांडेय, विनय उपाध्याय, अखिलेश गुप्ता, मिथिलेश साहू, अभिषेक पांडेय दीपक, संजीव पांडेय, आदि मौजूद रहे। मेहनाजपुर बाजार में ध्रुव सिंह के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। अशोक सिंह ने लोगों को गुलाल लगाकर खुशी मनाई। मिलिंद सिंह, चंद्रपाल, उदय सिंह, प्रेम प्रकाश, अभिमन्यु सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed