फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suspicious death of young man while going to aunt's house

बुआ के घर जा रहे युवक की संदिग्ध हाल में मौत

Mon, 31 Aug 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of young man while going to aunt's house
बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देऊरपुर बाजार में सड़क किनारे एक युवक घायलावस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी रानीपुर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर मुहल्ला निवासी 20 वर्षीय संदीप पुत्र राजेश सोमवार की सुबह घर से अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर अपने बुआ के घर जाने की बात कह कर निकला। रास्ते में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देऊरपुर के पास दिन में साढ़े बारह बजे के लगभग वह सड़क किनारे घायलावस्था में पड़ा मिला। उसके सिर और नाक में गंभीर चोट लगी थी। किसी ने मारपीट कर उसे फेंका था या सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था इसका पता नहीं चल रका। स्थानीय लोगों ने उसे लहूलुहान देखा तो एक ऑटो पर लाद कर सीएचसी रानीपुर कोयलसा लेकर गए। जहां इलाज के दौरान दिन में दो बजे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन व कप्तानगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं परिजन युवक के संदिग्ध मौत पर हतप्रभ है। परिजनों में घटना को लेकर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed