फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suspicious death of young man

संदिग्धावस्था में युवक की मौत

Wed, 07 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of young man
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के जोगीपुर गांव निवासी युवक की सोमवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना के बाबत युवक की पत्नी व ससुराल वालों ने परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जोगीपुर गांव निवासी शोभनाथ (28) का विवाह अतरौलिया थाना के बढ़या गांव में हुआ था। दो माह से उसकी पत्नी मायके गई हुई है। सोमवार को शोभनाथ की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सोमवार को संदिग्ध अवस्था में शोभनाथ की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पत्नी रानी तिवारी मायके से ससुराल पहुंची। उसने ससुराल वालों पर ही पति की हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद युवक के ससुर लालबहादुर ने अतरौलिया थाने में तहरीर दी कि पुत्री का 2017 में शोभनाथ से विवाह हुआ था।
विज्ञापन

दामाद शोभनाथ को उसके परिजनों ने ही मार डाला और अंतिम संस्कार भी कर दिया। उन्होंने शोभनाथ की संदिग्ध मौत के मामले में पिता वशिष्ठ मुनि, मां व बहन को नामजद किया है। युवक पिता ने बताया कि शोभनाथ अत्यधिक शराब का सेवन करता था। रविवार की रात वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और अपने कमरे में सोने चला गया। रात 10 बजे के लगभग उन्होंने देखा तो वह मृत पड़ा था। वहीं थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि युवक के ससुर की तरफ से तहरीर मिली है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed