फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suspicious death of a young man cutting trees

पेड़ काट रहे युवक की संदिग्धावस्था में मौत

Sat, 20 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of a young man cutting trees
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में बृहस्पतिवार को पेड़ काट रहे एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जहरीले जंतु के काटने की आशंका में परिजन पहले उसकी झाड़-फूंक कराने में लगे रहे। हालत गंभीर होने पर परिजन डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने एक व्यक्ति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमुवारी नरायनपुर गांव निवासी साबिन सोनकर (35) ने रामपुर गांव निवासी प्रेम प्रकाश चौबे से सूखा पेड़ खरीदा था। बृहस्पतिवार को वह और उसका भतीजा हिमांशु पेड़ काट रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में साबिन अचेत सा हो गया। परिजनों ने पहले किसी जहरीले जंतु द्वारा काटने की आशंका में उसकी झाड़-फूंक कराना शुरू किया। हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए। शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए चक्का जाम करने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed