फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suspended Kotdar caught black marketing of ration

राशन की कालाबाजारी करते निलंबित कोटेदार धराया

Tue, 11 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Suspended Kotdar caught black marketing of ration
लाटघाट। रानौपार थाना क्षेत्र के खोजौली गांव में ग्रामीणों ने सरकारी अनाज की कालाबाजारी करते हुए निलंबित कोटेदार को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाद्यान्न लगे पिकअप को थाने लेकर चली गई। वहीं मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों की शिकायत पर कोटे की दुकान करीब एक माह पूर्व निलंबित हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक खोजौली गांव के कोटेदार के यहां एक माह पूर्व लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को सरकार की तरफ से राशन वितरण करने के लिए अनाज उपलब्ध कराया गया था। राशन उपलब्ध होने के बाद भी उनके द्वारा प्रवासियों को वितरण नहीं किया गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। शिकायत सही मिलने पर अधिकारियों ने कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया। निलंबित कोटेदार द्वारा मंगलवार की सुबह करीब 4.30 बजे एक व्यक्ति को करीब 40 बोरा राशन बेचने के लिए पिकअप पर लादवा रहा था। तभी ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिल गई। ग्रामीणों ने कोटेदार को धरदबोचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाद्यान्न को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed