{"_id":"6a0631cc16ffc50fc805e5ef","slug":"suspended-assistant-garden-inspector-arrested-on-charges-of-embezzlement-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-150161-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गबन के आरोप में निलंबित सहायक उद्यान निरीक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गबन के आरोप में निलंबित सहायक उद्यान निरीक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
रानी की सराय थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया गबन के आरोपी। श्रोत-पुलिस
रानी की सराय। राजकीय पौधशाला कोटवा में तैनात निलंबित सहायक उद्यान निरीक्षक भोला प्रजापति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उप निदेशक उद्यान ने रानी की सराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में सरकारी धन के गबन, सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा, कर्मचारियों को धमकाने और वित्तीय अनियमितता जैसे आरोप लगाए गए हैं।
उप निदेशक उद्यान जय करण सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि भोला प्रजापति, जो वर्तमान में निलंबित हैं, वह राजकीय पौधशाला कोटवा स्थित आयुष भंडार कक्ष और अतिथि कक्ष पर अवैध कब्जा कर रखा है। आरोप है कि सरकारी पौधों की बिक्री से प्राप्त धनराशि सरकारी खाते में जमा करने के बजाय निजी खाते में जमा की गई। इसके अलावा वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि निलंबन और जौनपुर संबद्ध किए जाने के आदेश के बावजूद भोला प्रजापति पौधशाला परिसर में रह रहा हैं और कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
महिला दैनिक श्रमिकों के साथ अभद्र टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त है। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि रानी की सराय थाने में सहायक उद्यान निरीक्षक के पद पर तैनात भोला प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है।