फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suspect ran from district hospital

जिला अस्पताल से भागा संदिग्ध

Thu, 02 Apr 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Suspect ran from district hospital
जिला असपात से फरार संदिग्ध फिर वापस आते हुए। - फोटो : AZAMGARH
फोटो संख्या....
विज्ञापन

जिला अस्पताल से भागा संदिग्ध
--विभाग की टीम ने कुछ ही देर बार पहाड़पुर तिराहे से पकड़ा
--मौके पर पहुंच गये थे सीएमओ व स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। जिला अस्पताल पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया एक संदिग्ध फरार हो गया। उसे कुछ ही देर में शहर के पहाड़पुर तिराहे के पास से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया और पुन: आईसोलेशन वार्ड में लाकर भर्ती कराया। फरार हुआ व्यक्ति दिल्ली में जमात के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटा था। सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग की पुरी टीम इस सूचना पर अस्पताल पहुंच गई थी।
दिल्ली में आयोजित मरकज के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे एक और व्यक्ति की गुरुवार को पहचान हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह फूलपुर स्थित उसके घर पहुंची और उसे जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां जांच के लिए सेंपल लिये जाने के पूर्व ही वह फरार हो गया। आनन-फानन में सीएमओ डॉ. एके मिश्रा भी मौके पर पहुंच गये। फरार हुए संदिग्ध की तलाश में तत्काल डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की कई टीम विभिन्न रास्तों पर दौड़ा दी गई। कुछ ही देर बाद उक्त संदिग्ध को शहर के पहाड़पुर तिराहे के पास से पकड़ लिया गया। उसे अस्पताल लाकर आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया और फिर उसका सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। फरार संदिग्ध के पकड़े जाने पर अस्पताल प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

00000000000000
संदिग्ध मरीज मरकज से वापस लौटा था। सुबह मैंने उसे अस्पताल पर बुलाया था, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दवा आदि लिख कर छोड़ दिया। वह फरार नहीं हुआ था। उसके भर्ती न होने की जानकारी पर मैने उसे फोन कर पुन: अस्पताल पर बुलाया और आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा सेंपल जांच के लिए भेज दिया। फरार होने की बात पूरी तरह से अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed