फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Survey report will come in a day or two

एक दो दिन में आ जाएगी सर्वे की रिपोर्ट

Sat, 22 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Survey report will come in a day or two
आजमगढ़। मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए शासन ने नया मानचित्र जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया है। नये नक्शे के अंतर्गत आने वाले गांवों का सर्वे करने का निर्देश भी दिया है। जिला प्रशासन ने राजस्व कर्मियों को लगाकर सर्वे शुरू करा दिया है। अफसरों के अनुसार एक-दो दिन में राजस्व कर्मियों से रिपोर्ट मिलने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। बता दें कि सगड़ी तहसील के मंदुरी में एयरपोर्ट बनकर तैयार है। इसका विस्तार अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में करने की योजना है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए हाल ही में शासन की ओर से सात गांवों के किसानों की जमीन का सर्वे कराया गया था। प्रशासन ने विस्तारीकरण के दायरे में आने वाले किसानों से खरीदी जाने वाली जमीन का मूल्यांकन सात अरब रुपये किया था। इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई थी। इसके बाद प्रशासन परिसंपत्तियों का मूल्यांकन करने में जुटा हुआ था। इसी बीच गदनपुर हिच्छनपट्टी सहित कई गांवों के किसानों ने जमीन अधिग्रहण का विरोध शुरू कर दिया। किसानों के विरोध-प्रदर्शन का परिणाम ये हुआ कि शासन ने मानचित्र में परिवर्तन कर दूसरा नया मानचित्र उपलब्ध कराते हुए सर्वे करने का निर्देश दिया है। एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के बाद अब आठ गांवों में राजस्व कर्मियों को लगाकर जमीन का सर्वे कराया जा रहा है। एक दो दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। इसेे शासन में भेज दिया जाएगा। इसके बाद जैसा निर्देश होगा, उसका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed