फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Supply stalled in four areas including Mangalbazar due to burning of bunch cables

बंच केबल जलने से मंगलबाजार सहित चार क्षेत्रों में आपूर्ति ठप

Sun, 18 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Supply stalled in four areas including Mangalbazar due to burning of bunch cables
फूलपुर कस्बे के मंगल बाजार में शुक्रवार को जर्जर केबल के जल जाने से आपूर्ति ठप है। बारिश के कारण शुक्रवार और शनिवार को तार को सही नहीं किया जा सका। इससे मंगलबाजार सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रही है। रविवार को विभाग के कर्मचारी जर्जर बंच केबल की मरम्मत करने में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक काम जारी था। जेई का कहना है कि रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि फूलपुर कस्बा जर्जर तारों आए दिन फाल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति ठप रहना आम बात हो गई है। शुक्रवार को मंगलबाजार में बंच केबल में जल गया। कर्मचारियों ने इसे बनाने का प्रयास किया। लेकिन तार नहीं सही हो सका। शनिवार को फिर कर्मचारियों ने तार को सही करने का प्रयास किया। लेकिन बारिश के कारण काम बीच में ही रोकना पड़ा। रविवार को कर्मचारियों ने सुबह तार जोड़ने का कार्य शुरू किया। लेकिन देर शाम तक काम जारी था। केबल में फाल्ट के चलते शुक्रवार से मंगलबाजार, रोडवेज, शनिबाजार, शंकर तिराहा, पुरानी मिर्चा मंडी में बिजली गुल रहने से लोग पानी के लिए तरस गए। लोगों का कहना है कि कस्बे में विद्युत आपूर्ति के लिए लगे बंच केबल जर्जर हो गए हैं। ओवरलोड के कारण आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। कस्बे के लोगों ने जर्जर तारों को बदलकर नया तार लगाने की मांग की है। जेई निखिल शेखर ने बताया कि जले हुए बंच केबल को अलग-अलग कर जोड़ा जा रहा है। रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed