फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Supply department employees found burning garbage before DM inspection

डीएम के निरीक्षण से पहले कूड़ा जलाते मिले पूर्ति विभाग के कर्मचारी

Wed, 02 Sep 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Supply department employees found burning garbage before DM inspection
जिलापूर्ति कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार ने बुधवार को सुबह बजे जिला पूर्ति कार्यालय, फल संरक्षण कार्यालय तथा जिला उद्यान कार्यालय का निरीक्षण किया। हालांकि जिलाधिकारी के निरीक्षण की खबर मिलने की वजह से आनन-फानन में साफ-सफाई और घास आदि की कटाई शुरू कर दी गई। निरीक्षण में कई लोगों के अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क क्रियाशील नहीं मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। साफ-सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कार्यालय को सैनिटाइज कराने को कहाष उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में बादामी देवी पूर्ति निरीक्षक, मीना कुमार लिपिक, प्रेमलता लिपिक, रणजीत मौर्य स्वीपर अनुपस्थित मिले। सभी कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगा गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला उद्यान कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दिनेश सिंह वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक अनुपस्थित पाए गए, उनका भी स्पष्टीकरण मांगा गया। विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कोविड हेल्प डेस्क को सक्रिय कराएं तथा उपस्थित समय से शत प्रतिशत सुनिश्चित कराएं। मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी फाइनेंस, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर की ओर से कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित नहीं मिला। कलेक्ट्रेट में अभिषेक श्रीवास्तव, ज्योति उपाध्याय, संतोष, सरोज लिपिक, इन्द्रावती देवी और सूरज कुमार चतुर्थ श्रेणी, एसडीओ कार्यालय में सरस्वती सिंह अनुपस्थित थे। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed