फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sunshine brought relief after four days, melting increased in the evening

Azamgarh News: चार दिन बाद निकली धूप ने पहुंचाई राहत, शाम को बढ़ी गलन

Fri, 06 Jan 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sunshine brought relief after four days, melting increased in the evening
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं ने जिले के तापमान को काफी नीचे ला दिया है। जिसका परिणाम है कि शुक्रवार को लोगों का पूरा दिन कांपते हुए बीता। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की लेकिन शाम होते ही एक बार फिर गलन काफी बढ़ गई। जिसके कारण शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग घरों में दुबक गए। वहीं घरों में कैद लोगों को बिजली ने भी धोखा दिया। जिसके कारण लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

जनपद में सर्दी का सितम शुक्रवार को भी जारी रहा। पूरे दिन गलन भरी सर्दी पड़ी। लोग ठिठुरते दिखाई दिए। इससे बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के जतन किए। किसी ने अलाव का सहारा लिया तो किसी ने गर्म कपड़ों का। शाम होते ही बाजार में सन्नाटा छा गया और लोग सर्दी से बचने के लिए अपने घरों में दुबक गए। हालांकि जनपद में कोहरा तो नहीं है लेकिन गलन इतनी ज्यादा थी कि घरों से निकलना दूभर हो गया। कांपते हुए लोग किसी तरह आफिसों में पहुंचे। चार दिन बाद शुक्रवार की दोपहर बाद सूर्य के दर्शन हुए तो हर कोई धूप में अपने शरीर को गर्माहट देने के लिए पहुंच गया। कुछ देर के लिए ही निकली धूप ने लोगों को गलन से राहत दिलाई। लेकिन शाम होते ही एक बार फिर गलन इतनी ज्यादा हो गई कि लोग घरों में दुबकने को विवश हुए।
विज्ञापन

बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान
शुक्रवार की सुबह से ब्रह्मस्थान सहित मातनपुर फीडर से जुड़ेे क्षेत्रों की बिजली गुल रही। जिसके कारण गलन भरी ठंड में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह की दैनिक क्रिया जहां प्रभावित हुई वहीं स्नान आदि टंकी के ठंडे पानी से करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी आफिस जाने वालों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप निकलते ही पार्कों में बच्चों संग पहुंचे लोग
कई दिन बाद जब धूप निकली तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शरीर को गर्म के लिए लोग बच्चों के साथ पार्क और खुली जगहों पर पहुंच गए। जहां बच्चों ने जमकर धमाचौकड़ी मचाई और खेलकर अपना मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed