फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sunil won the 16 hundred meter race competition

सुनील ने जीती 16 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता

Fri, 01 Jan 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sunil won the 16 hundred meter race competition
फूलपुर के खांजहापुर में दौड़ प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत करते आयोजक। - फोटो : AZAMGARH
अंबारी।फूलपुर तहसील के श्रीपति यादव इंटर कालेज खानजहांपुर के मैदान में फोर्स फिजिकल एकेडमी द्वारा शुक्रवार को नव वर्ष पर 16 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई जनपदों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें आजमगढ़ के सुनील राजभर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दिनेश कांत यादव ने सर्व प्रथम दौड़ प्रतियोगिता में शामिल 350 धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आए आजमगढ़ के सुनील राजभर को मेडल पहनाकर और साइकिल देकर सम्मानित किया। द्वितीय स्थान आजमगढ़ के दीपक पासवान को एलईडी और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाराणसी के किशन चौहान को फर्राटा देकर प्रोत्साहित किया। 350 धावकों ने दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। 39 स्थान तक के धावकों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का संचालन मिथिलेश यादव ने किया। इस मौके पर रोहित यादव, सूबेदार यादव, सुनील कुमार प्रजापति, राजकुमार, संतोष आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed