फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sun worship begins with a bath

नहाय खाय के साथ सूर्योपासना शुरू

Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sun worship begins with a bath
मड़या स्थित एकलव्य घाट पर चल रही छठ पूजा की तैयारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। संतान प्राप्ति, परिजनों के कल्याण, दीर्घायु व खुशहाली के लिए किया जाने वाला छठ महापर्व जनपद में सोमवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। व्रती महिला व पुरूषों ने मिट्टी के चूल्हें पर बना भोजन ग्रहण कर व्रत का संकल्प लिया। इसके पहले घरों की साफ-सफाई की गई। व्रती महिलाओं ने चना दाल, कद्दू की सब्जी व चावल का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

बताते चले कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को सूर्योपासना का महापर्व छठ मनाया जाता है। इस दिन भगवान भाष्कर की बहन छठ मैया के साथ-साथ सूर्य देवता का पूजन किया जाता है।
विज्ञापन

सोमवार को नहाय खाय से चार दिवसीय छठ पूजन शुरू हो गया। वहीं मंगलवार को खरना से व्रत की शुरुआत होगी। खरना के दौरान महिलाएं व्रत रखती हैं और शाम को गुड़ वाली खीर का प्रसाद बनाया जाता है। फिर सूर्य देव की पूजन अर्चन के बाद प्रसाद ग्रहण किया जाता है। खरना के अगले दिन बुधवार की शाम को महिलाएं अपने-अपने वेदियों के पास पहुंचकर खड़े होकर भगवान भाष्कर को अर्घ्य देंगी। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह महिलाएं सूर्योदय से पहले ही नदी या तालाब के पानी में उतर कर उगते सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। छठ पूजन की धूम शहर से लेकर ग्रामीणांचलों तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोखरों की सफाई, प्रतिमाएं होंगी स्थापित
आजमगढ़। जिले में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। घाटों पर सोमवार को वेदियां बनाई जा रही थीं। समितियां भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हैं। मंगलवार को तमाम जगहों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
सोमवार को छठ को लेकर घाटों पर पंडाल लगाने, प्रकाश आदि की व्यवस्था का काम चलता रहा। मंगलवार की शाम तक नगर के एकलव्य घाट, महावीर घाट, कदमघाट, भोला घाट, गौरीशंकर घाट, दलालघाट, मोहटी घाट, नरौली घाट हरवंशपुर आदि घाटों पर छठ मईया व सूर्य देवता की प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारी चल रही है। नवयुवक रक्षा दल समिति ने के पदाधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा भीड़ एकलव्य घाट पर होती है। नगर पालिका ने ठीक से सफाई तक नहीं कराई है। समिति को यह काम भी करना पड़ रहा है।

मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के जय मां लक्ष्मी व छठ पूजा समिति की ओर से फूलपुर के पिपरहा घाट पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रबंधक अंगद सोनकर ने बताया कि बुधवार को सूर्य देवता की मूर्ति स्थापित की जाएगी। मार्टीनगंज प्रतिनिधि ने बताया कि समितियों ने घाटों की सफाई की और वेदियां बनाई जा रही है। रानी के पोखरा, दिलौरी पोखरा, ईश्वरपुर पोखरा, महमूदपुर पोखरा, कोटिला पोखरा, ऊंची गोदाम पोखरा, कोटिला पोखरा ,आंवक के अवंतिकापुरी धाम आदि क्षेत्रों में घाटों की सफाई का कार्य तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed