फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sun president, elected General Secretary Ramavd

सूरज अध्यक्ष, रामअवध महामंत्री निर्वाचित

Tue, 23 Dec 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 23 Dec 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sun president, elected General Secretary Ramavd
श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय में हुए छात्रसंघ के चुनाव में सूरज
विज्ञापन
यादव ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार और महामंत्री पद पर रामअवध यादव निर्वाचित घोषित हुए।

जबकि संकाय प्रतिनिधि पद पर भानू प्रताप निर्विरोध निर्वाचित हुए। सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे से दो बजे तक चले मतदान में 780 मतदाताओ ंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

शाम तीन बजे से शुरू हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूरज यादव को 455, पंकज मिश्रा को 222 और जितेेंद्र्र्र कुमार को 80 मत प्राप्त हुए जबकि 23 मत अवैध घोषित किए गए।

इस प्रकार सूरज यादव ने पंकज मिश्रा को 233 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद के लिए हुई मतगणना में अजीत कुमार यादव को 425 और बंदना भारती को 327 मत मिले जबकि 28 मत अवैध रहे।

इस प्रकार अजीत   कुमार यादव को 98 मतों से विजयी घोषित किया गया। महामंत्री पद पर रामअवध यादव को 479 और अमित पांडेय को 276 मत मिले और 25 मत अवैध रहे। रामअवध यादव को 203 मतों        से विजयी घोषित किया गया।

वहीं संकाय प्रतिनिधि पद पद भानू प्रताप निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी डा. शीला मिश्रा की उपस्थिति में प्राचार्य सत्य प्रकाश सिंह ने छात्रसंघ के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed