फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Summer hits, 121 hand pumps looking for rebar and repair

Azamgarh News: गर्मी की दस्तक, 121 हैंडपंप रिबोर और मरम्मत की देख रहे राह

Thu, 06 Mar 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Summer hits, 121 hand pumps looking for rebar and repair
रानी की सराय। गर्मी ने दस्तक दे दी है। ब्लॉक में 121 इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं। इन्हें दुरुस्त कराने के लिए लोगों ने कई बार शिकायत किया, लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण इसे ठीक नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गया है। अभी तो गनीमत है लेकिन आने वाले समय में यह गर्मी 40 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच जाएगी। ब्लाॅक क्षेत्र में कई स्थानों पर लगे सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। इन्हें ठीक कराने को लेकर विभाग उदासीन बना हुआ है। ब्लॉक में 2887 इंडिया मार्का हैंडपंप हैं जिनमें 121 खराब पड़े हैं। इनमें कुछ को रिबोर कराना है तो कुछ में थोड़ी बहुत मरम्मत की आवश्यकता है। खराब हैंडपंपों की मरम्मत का हाल जानने के लिए ब्लॉक मुख्यालय के करीबी गांवों में जमीनी पड़ताल कर सच्चाई जानने की कोशिश की, तो हकीकत सामने आई। क्षेत्र के हसनपुर, बढ़या, शेषपुर सहित बाजार में कुछ गांवों में हैंडपंप खराब हैं। लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की। गांव के लोगों का कहना है कि हैंडपंपों को दुरुस्त कराने के लिए कई बार ब्लॉक पर शिकायत की गई। लेकिन हैंडपंप सही नहीं कराया गया। वहीं हसनपुर और बढ़या में कई स्थानों पर सरकारी हैंडपंप खराब है। लोगों ने बताया कि इससे सैकड़ों लोग शुद्ध पानी लेते थे। यह हैंडपंप भी कई महीने से खराब है। क्षेत्र के लोगों ने खराब पड़े हैंडपंपों को जल्द से जल्द दुरूस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

00
ब्लॉक के गांवों में जो हैंडपंप खराब पड़े हैं उसको मैं ग्राम सचिवों से दिखवाता हूं। खराब पड़े सभी हैंडपंपों को बनवाया जाएगा ताकि गर्मी के किसी को पानी की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाषचंद शर्मा, एडीओ पंचायत रानी की सराय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed