{"_id":"682ed985927813ade50fa42d","slug":"sujit-singh-alias-bhakole-who-was-carrying-a-bounty-of-25-thousand-rupees-surrendered-in-court-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 25 हजार के इनामी सुजीत सिंह उर्फ भकोले ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोतवाली पुलिस को तलाश थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 25 हजार के इनामी सुजीत सिंह उर्फ भकोले ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोतवाली पुलिस को तलाश थी
Thu, 22 May 2025 01:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 22 May 2025 01:30 PM IST
सार
हत्या और रंगदारी के मामले में वांछित अपराधी सुजीत सिंह को पुलिस तलाश कर रही थी उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था लेकिन इसी बीच इसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
इनामी अपराधी सुजीत सिंह उर्फ भकोले
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हत्या और रंगदारी के मामले में फरार 25 हजार के इनामी सुजीत सिंह उर्फ भकोले ने बृहस्पतिवार को पुलिस को चकमा देकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। चार दिन पहले ही एसएसपी हेमराज मीणा ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
27 मार्च 2025 को कोतवाली थाने में एक पीड़िता ने तहरीर दी थी कि सुजीत सिंह, प्रदीप सिंह और अजीत सिंह ने 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी और उसकी बेटियों को उठाने की धमकी दी। रविवार रात 12 बजे ये लोग तमंचा लेकर पीड़िता के घर पहुंचे, जबरन दरवाजा खुलवाया और रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
बच्चों के शोर पर पड़ोसी आए, तो आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ और तीन अप्रैल 2025 को सुजीत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ। पुलिस की बढ़ती घेराबंदी को देख आज इनामी सुजीत सिंह उर्फ भकोले ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन