फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugarcane slip will be sent to farmers through SMS on mobile phone

किसानों को मोबाइल फोन पर एसएमएस से भेजी जाएगी गन्ना पर्ची

Sat, 04 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane slip will be sent to farmers through SMS on mobile phone
जिले में इस साल पेराई सत्र मेें सहकारी गन्ना समितियों के माध्यम से गन्ने की पर्चियों का मोबाइल से मैसेज किसानों को मिलेगा। गन्ना तुलाई से 72 घंटे पहले मैसेज मिलेगा। जिसके बाद गन्ने की आपूर्ति चीनी मिल को करनी होगी। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने कहा कि गन्ना किसानों अपने मोबाइल नंबर की जांच कर लें, अगर मोबाइल नंबर गलत है तो गन्ना पर्यवेक्षक के जरिए अपडेट करना जरूरी है। एसएमएस इन बॉक्स भरा होने या मोबाइल स्विच आफ होने पर या फिर डीएनडी एक्टिवेट होने पर एसएमएस पर्ची का संदेश चौबीस घंटे बाद स्वत: निरस्त हो जाएगा जिसके कारण गन्ना किसानों को अपनी पर्ची की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाएगी। इसलिए सभी किसान समय से अपनी पर्ची प्राप्त करने के लिए अपना मोबाइल इनबाक्स खाली रखें और मोबाईल को चार्ज करके चालू दशा में रखें तथा डीएनडी को एक्टिवेट न करें ताकि सर्वर द्वारा भेजी गयी पर्ची उनके मोबाइल पर समय से प्राप्त हो जाए। पर्ची जारी करने की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है। किसान के मोबाइल नंबर पर एसएमएस पर्ची भेजे जाने से किसान को तत्काल पर्ची प्राप्त होगी और समय से पर्ची मिल जाने के कारण ताजा गन्ने की आपूर्ति होगी जिससे किसान गन्ने के सूखने से होने वाले नुकसान से भी बच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed