फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugarcane farmers will be connected to various platforms of social media

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म से जोड़े जाएंगे गन्ना किसान

Sun, 08 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers will be connected to various platforms of social media
आजमगढ़। गन्ना किसानों को नवीनतम उन्नतशील गन्ना प्रजातियों समेत अन्य कृषि तकनीकी की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। किसानों को विभाग में विभिन्न स्तरों पर फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से अन्य जानकारियां दी जाएंगी। अपर मुख्य सचिव भूसरेड्डी ने प्रदेश के सभी जिला गन्ना अधिकारियों को भेजे परिपत्र में निर्देश दिए हैं कि गन्ना किसानों को सोशल मीडिया से जोड़ा जाए। यह आदेश यहां प्राप्त होने के बाद गन्ना विकास विभाग ने किसानों को सोशल मीडिया से जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। जनपद में 17664 गन्ना आपूर्तिकर्ता किसान हैं। यह सभी किसान एम किसान पोर्टल से पहले ही जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि जिन किसानों के पास एंड्रॉयड फोन हैं, उन्हें फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब से जोड़कर प्रदेश सरकार व गन्ना विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सभी सहकारी गन्ना समितियों के सचिवों और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे समिति कर्मचारियों एवं गन्ना पर्यवेक्षकों को इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण दें। बताया कि गन्ना पर्यवेक्षकों, सहकारी गन्ना समिति के कर्मचारियों और सहकारी चीनी मिलों के फील्ड स्टॉफ को अपने-अपने सर्किल में किसानों को सोशल मीडिया से जोड़ना है। इसके लिए जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना विकास परिषद व गन्ना विकास समिति वार फेसबुक व ट्विटर अकाउंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि कोरोना काल मे सोशल मीडिया से किसानों को जोड़ना काफी लाभदायक रहा है। दो साल से गन्ना पर्ची एवं सर्वे की जानकारी भी किसानों को घर बैठे मोबाइल पर दी जा रही है और इसके लिए उन्हें समिति कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। अब उन्हें फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब से किसानों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed