फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugarcane farmers demand payment of arrears

गन्ना किसानों ने बकाया भुगतान की मांग किया

Tue, 03 Aug 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers demand payment of arrears
गन्ना किसानों के बकाया के भुगतान सहित छह सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते उप्र ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान सहित छह सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश किसान सभा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पूंजीपतियों का लाभ दे रही है तो किसानों का शोषण कर रही है। देशवासियों के लिए अनाज पैदा करने वाला किसान आज सरकार की व्यवस्था के आगे घुटने टेकता नजर आ है। जिलाध्यक्ष कमला राय ने कहा कि सठियांव चीनी मिल सहित सभी चीनी मिलों का बकाया पैसा ब्याज सहित तत्काल किसानों को दिया जाए। गन्ने का मूल्य 500 रूपये प्रति कुंतल घोषित किया जाए, घाघरा नदी की बाढ़ और कटान को रोकने का ठोस प्रबंध किया जाए। साथ ही कटान से लोगों का जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिया जाए। किसानों को दस हजार वृद्धा पेंशन, कृषि विरोधी कानून वापस लिया जाए, एमएसपी की गारंटी दी जाए। वक्ताओं ने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो हम लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में बसीर मास्टर, गुलाब मौर्या, सुरेंद्र यादव, खरपत्तू राजभर, रामचंदर यादव, हरिश्चंद्र, जीयालाल, रामलखन, संजय कुमार, रामनेत यादव, दानिश, अशोक राय, शहनवाज बेग, वरूण राय, विशाल कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed