फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugarcane farmers create ruckus express anger over non-purchase police talk to farmers

Azamgarh : गन्ना किसानों का हंगामा, खरीद न होने से आक्रोश व्यक्त किया, पुलिस ने किसानों से बात की

Sat, 21 Dec 2024 07:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Dec 2024 07:12 PM IST
सार

 गन्ना किसानों ने किया हंगामा। लगाया आरोप तीन दिन से खड़ी है ट्राली। बहाना करने का आरोप लगाया। हाइवे जाम करने की बना रहे थे रणनीति। पुलिस ने किया हस्तक्षेप। माने किसान।

विज्ञापन
Sugarcane farmers create ruckus express anger over non-purchase police talk to farmers
हाइवे पर खड़े किसान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अतरौलिया थाना क्षेत्र के छितौनी गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का गुस्सा शनिवार को उस समय फूट पड़ा जब कांटा इंचार्ज ने गन्ना को रिजेक्ट बता कर खरीदने से इनकार कर दिया। किसानों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से हम लोग ट्राली पर लदा गन्ना क्रय केंद्र पर खड़ा किए हैं। हम लोगों को रोज किसी न किसी बात का बहाना बनाकर खरीदारी नहीं की जा रही थी। अब कहा जा रहा है कि गन्ना सूख गया है।

विज्ञापन


शानिवार को इंचार्ज द्वारा रिजेक्ट गन्ना बता कर खरीदने से मना कर दिया गया। जिस पर किसान आक्रोशित हो गए और गन्ना क्रय पर जमकर हंगामा किए। किसान हाईवे जाम करने की रणनीति तैयार करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही अतरौलिया थाना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तत्काल छितौनी गन्ना क्रय केंद्र पहुंचकर किसानों से वार्ता करते हुए हाईवे जाम करने से पहले ही उन्हें रोक लिए।
विज्ञापन


अतरौलिया थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गन्ना खरीदारी की समस्या को लेकर मिल अधिकारियों से बात की गई है जल्द ही इसका समाधान निकालेंगे। वहीं गन्ना क्रय केंद्र के तौल लिपिक निखिल राम ने कहा कि हरियाणा 19 गन्ने की खरीदारी नहीं हो रही है तथा अर्ली गन्ने की खरीदारी हो रही है। रिजेक्ट गन्ने की खरीदारी के लिए मिल से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए यह गन्ने की खरीदारी नहीं की जा रही है आगे जो भी आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed