फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugar Mill: Farmers shivering in cold, bonfires not lit

चीनी मिल : ठंड में ठिठुर रहे किसान, नहीं जले अलाव

Sun, 15 Dec 2024 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sugar Mill: Farmers shivering in cold, bonfires not lit
अमिलो। जिला गन्ना अधिकारी ने रविवार सुबह चीनी मिल सठियांव के गेट सहित कुल तीन क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। ठंड में कहीं भी अलाव जलता नहीं मिला। ठंड से किसान ठिठुुर रहे थे। तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पर सूखा गन्ना मिलने से वापस करने के साथ ही उनका कोड भी लाॅक कर दिया।
विज्ञापन

नवीन पेराई सत्र के शुभारंभ के बाद चीनी मिल गेट सहित अन्य क्रय केंद्रों पर परिक्षेत्र के किसान गन्ने की तौल कराने पहुंच रहे हैं। चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति कर रहे हैं। इसका जायजा लेने रविवार को जिला गन्ना अधिकारी महेंद्र कुमार रविवार को चीनी मिल सठियांव गेट पर बने क्रय केंद्र पर पहुंचे। चीनी मिल के यार्ड में ठंड में कहीं भी अलाव नहीं जलाया गया था। इस पर नाराजगी जताते हुए प्रबंधन तंत्र को तत्काल अलाव की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान यार्ड में तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पर सूखा गन्ना मिला। इसे वापस कर उनका कोड लॉक कर दिया। किसानों से कहा गया कि चीनी मिल को साफ सुथरा गन्ना ही दें। आपके सहयोग से ही समय से गन्ने का मूल्य भुगतान करने में आसानी रहेगी। इसके बाद वह सहदेवगंज, सहादतगंज क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर गन्ने की आपूर्ति ठीक ठाक मिली। सहदेवगंज के ठेकेदार को ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed