फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sudden severe stomach ache and the life of the home guard passed away

अचानक हुआ तेज पेट दर्द और निकल गई होमगार्ड की जान

Tue, 18 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sudden severe stomach ache and the life of the home guard passed away
लालगंज। कस्बा स्थित स्टेट बैंक की शाखा पर ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ और जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। परिजन ठंड से मौत की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के गिड़ऊर गांव निवासी कैलाश नाथ दुबे (59) होमगार्ड के पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी लालगंज चौकी क्षेत्र में थी। जिसके तहत मंगलवार को वह स्टेट बैंक की शाखा पर सुरक्षा ड्यूटी में लगा था। इसी दौरान अचानक से उसके पेट में तेज दर्द होने लगा, जिस पर साथ ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी उसे तत्काल लेकर सीएचसी लालगंज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। होमगार्ड के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं देवगांव कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन व लोग जहां ठंड से मौत की आशंका जता रहे है तो वहीं देवगांव कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed