फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Subhaspa will hold the key to power in 2027: Arun Rajbhar

2027 में सुभासपा के पास होगी सत्ता की चाभी : अरुण राजभर

Thu, 12 Mar 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Subhaspa will hold the key to power in 2027: Arun Rajbhar
अहरौला के सुल्तानीपुर में लोगों की समस्या सुनते सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर।संवाद
- अहरौला के दर्जनों गांवों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं
विज्ञापन

अहरौला। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने बुधवार को अतरौलिया विधानसभा के सुल्तानीपुर, बिलारी सहित लगभग आधा दर्जन गांवों में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर जनता को मालिक बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और 2027 के चुनाव में सुभासपा के पास सत्ता की चाभी होगी। समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत भी की। सुल्तानीपुर में चौपाल के दौरान कहा कि ओमप्रकाश राजभर, पंचायती राज मंत्री का निर्देश है कि सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को पारदर्शी तरीके से और तय समय सीमा के भीतर दी जाए। ग्रामीणों ने शौचालय, आवास, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, वृद्धा व विधवा पेंशन तथा दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ न मिलने जैसी समस्याएं उठाईं। कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गौड़, रमाशंकर, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed