{"_id":"6a89ee19a20d4eb23007e295","slug":"sub-inspector-suspended-for-failure-to-dispose-of-applications-in-a-timely-manner-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-155854-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण न करने पर उपनिरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण न करने पर उपनिरीक्षक निलंबित
विज्ञापन
पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गंभीरपुर थाने पर नियुक्ति के दौरान उपनिरीक्षक संजय सिंह पर थाना स्तर पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण न करने और पीड़ितों की शिकायतों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोप हैं।
इसके अलावा कार्य में रुचि न लेने, पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता के आरोप भी प्रथम दृष्टया सामने आए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने 21 अगस्त को उपनिरीक्षक संजय सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता या अकर्मण्यता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।