फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Study the subject that interests you and become number one in the field that interests you.

Azamgarh News: जो विषय प्रिय हो, उसे पढ़ें और जिस क्षेत्र में मन लगे, उसमें नंबर एक बनें

Sun, 11 May 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Study the subject that interests you and become number one in the field that interests you.
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में परास्नातक छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि नए सत्र से विश्वविद्यालय परिसर में स्नातक कला, विज्ञान, वाणिज्य, बीबीए सहित कई तकनीकी विभागों की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस घोषणा का उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

उक्त कार्यक्रम दोपहर दो बजे फैसिलिटी सेंटर के समीप बने सेमिनार हॉल में आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने आगामी परीक्षाओं के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को तनाव से मुक्त होकर अपने रुचि के क्षेत्र में पूरे मनोयोग से कार्य करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, जिंदगी जीने की चीज है। जो विषय आपको प्रिय हो, उसे पढ़ें और जिस क्षेत्र में मन लगे, उसमें नंबर वन बनने का प्रयास करें। कुलपति ने उच्च सदन के सदस्य सुधांशु त्रिवेदी का उदाहरण देते हुए उनकी वाक्पटुता और स्पष्टवादिता से सीखने की बात कही।
उन्होंने छात्रों से हर 15 दिन में अपने परिवार, विश्वविद्यालय, जनपद और देश के लिए एक अच्छा कार्य करने का वचन लिया, जिससे आत्मिक संतुष्टि मिलेगी। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया से यथासंभव दूरी बनाने और सिविल सेवा टॉपर बेटी का उदाहरण देकर छात्रों को प्रोत्साहित किया।

इस दौरान छात्रों ने अपनी समस्याएं भी कुलपति के समक्ष रखीं, जिनके त्वरित समाधान के लिए उन्होंने डॉ. सियाराम शुक्ला को निर्देश दिए। कार्यक्रम में छात्र ऋषभ त्रिपाठी, खातून सहित एल.एल.एम. और अन्य विषयों के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ. जयप्रकाश यादव, डॉ. सियाराम शुक्ला, धर्मेंद्र, मुलायम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed