{"_id":"6abeb3710165c3b70d0f4275","slug":"students-pledged-to-respect-senior-citizens-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-158110-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान का करने का संकल्प लेते बच्चे। स्रोत-विद्यालय
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सहयोग, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए शपथ ली।
प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव, ज्ञान और संस्कार नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। मनीष गुप्ता ने कहा कि परिवार और समाज के निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाना चाहिए।
विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे परिवार और आसपास के वरिष्ठ नागरिकों के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार करेंगे। उनकी जरूरतों का ध्यान रखने के साथ आवश्यकता पड़ने पर सहायता करेंगे और उनके अनुभवों व सुझावों को महत्व देंगे।
विज्ञापन
अश्वनी तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में मानवीय संवेदना, सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भाव और संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में रामानंद प्रजापति, मनीष गुप्ता, अश्वनी तिवारी सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।