फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students of schools will also do industry internship

स्कूलों के विद्यार्थी भी करेंगे इंडस्ट्री इंटर्नशिप

Thu, 17 Sep 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Students of schools will also do industry internship
आजमगढ़। माध्यमिक स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को भी अब इंडस्ट्री में इंटर्नशिप कराई जाएगी। ताकि वे स्वरोजगार के लिए प्रेरित हो सकें। हर दो से तीन महीने में 10 दिन बैगलेस होंगे। विद्यार्थी इस दौरान बिना बस्ते के स्कूल आएंगे और इंडस्ट्री में जाकर ट्रेनिंग लेंगे। वहीं वोकेशनल एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। तनाव रहित, खेल-खेल में और खुद प्रयोग कर विद्यार्थी सीखें, इस पर जोर दिया जाएगा। नई शिक्षा नीति, 2020 को लागू करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी कई प्रस्तावों पर विचार कर रहा और उन्हें लागू करने के लिए रोडमैप तैयार करने में जुटा है। माध्यमिक के अफसर से लगायत अपर मुख्य सचिव तक बैठक कर नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने को कई प्रस्तावों की सहमति बना रहे हैं। हर दिन इसके प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यशाला हो रही है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों की करियर काउंसिलिंग भी की जाएगी। सरकारी व सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में ई-लर्निंग को और बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। डीआईओएस डा. वीके शर्मा ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 लागू होने के बाद शिक्षा जगत में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। इसमें कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत वोकेशनल एजुकेशन को बढ़ावा भी दिया जाएगा। तनाव रहित, खेल-खेल में और खुद प्रयोग कर विद्यार्थी सीखें, इस पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed