फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students learn self-defense tricks, will deal with the bullies themselves

छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, बोलीं-बदमाशों से खुद निपट लेंगे

Fri, 18 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Students learn self-defense tricks, will deal with the bullies themselves
एबीवीपी द्वारा आयोजित मिशन साहसी अभियान के तहत लक्षिरामपुर स्थित राहुल सांकृत्यायन जन इंटर काल? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शहर के लछिरामपुर स्थित राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कालेज में चलाए जा रहे मिशन साहसी अभियान के अंतिम दिन छात्रों को प्रशिक्षित किया गया। कराटे ऐसोसिएशन पेंचक शिलाट के अंतरराष्ट्रीय विजेता सूरज श्रीवास्तव व उनके द्वारा प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। छात्राएं बोलीं खुद बदमाशों से हम निपट लेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीआईजी सुभाष चंद्र दूबे ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर किया। जिला संयोजक संदीप सिंह गौड़ ने मुख्य अतिथि को पुष्प भेंट किया। डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने विद्यार्थी परिषद के मिशन साहसी कार्यक्रम की सराहना की। विभाग प्रचारक बैरिस्टर जी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन साहसी जैसे कार्यक्रम जरूरी है। विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह रघुवंशी, संगठन मंत्री शिवम पांडेय, डॉ. मनीष त्रिपाठी, डॉ अब्दुल अजीज, दीक्षा सिंह, रागिनी सिंह, मनीष, संदीप सिंह गौड़, नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह रघुवंशी, डा.अवधेश चंद्र त्रिपाठी, नगर मंत्री रंजीत सिंह राका आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed