फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students in Azamgarh staged protest and raised slogans against lathi-charge at Jantar Mantar

Azamgarh News: जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जमकर की नारेबाजी; पुलिस ने खदेड़ा

Tue, 21 Jul 2026 04:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 21 Jul 2026 04:09 PM IST
सार

Varanasi News: जंतर-मंतर में लाठीचार्ज के विरोध में आजमगढ़ जिले में मंगलवार को छात्र सड़क पर उतर गए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च रोक दिया।  

विज्ञापन
Students in Azamgarh staged protest and raised slogans against lathi-charge at Jantar Mantar
आजमगढ़ में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आजमगढ़ जिले में विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने छात्रों को खदेड़ लिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। जैसे ही छात्र आगे बढ़ने लगे, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन


स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने छात्रों को खदेड़कर सड़क खाली कराई और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। छात्र संगठनों का कहना है कि जंतर-मंतर पर हुई कार्रवाई के विरोध में उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed