फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students displayed their talent in the race and were awarded at the end

Azamgarh News: दौड़ में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, समापन पर हुए पुरस्कृत

Fri, 21 Nov 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Students displayed their talent in the race and were awarded at the end
04 लालगंज क्षेत्र के मईखरगपुर ​स्थित जनता सहयोग इंटर कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता में  प्रतिभाग
लालगंज। क्षेत्र के मईखरगपुर स्थित जनता सहयोग इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। शुरुआत मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने किया। बीईओ विमल कुमार तिवारी ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर स्वागत किया। खेलों में दौड़, खो-खो, कबड्डी, गोला क्षेपण, लंबी कूद का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक में 50 मीटर दौड़ में रसूलपुर के टिंकू गौंड, 100 और 200 मीटर में टिकरगाढ़ के कृष्णा और 400 मीटर में खनियरा के मो. शाकिर ने बाजी मारी। वहीं बालिका वर्ग में कपसेठा की साक्षी यादव, सौ मीटर में मरहती की आकांक्षा, 200 मीटर में गुड़िया, 400 मीटर में संजना विश्वकर्मा ने जीत दर्ज किया। उच्च प्राथमिक सौ मीटर की दौड़ कैथीशंकरपुर समीर, 200 और 400 मीटर में रामपुर कठरवा के आयुष यादव, 600 मीटर दौड़ में कोटा बुजुर्ग के बालवीर, 800 मीटर में बहादुरपुर के बृजेश प्रजापति ने बाजी मारी। बालिका वर्ग 200 मीटर में चिरकिहिट की कृति, 400 में नेहा, 600 मीटर में रामपुर कठरवा की श्रेया यादव, 800 मीटर में अकोल्ही की श्रेया राजभर ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के समापन विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीराम विश्वकर्मा, सत्यप्रिय सिंह, भूपनरायण सिंह, विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed