फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students boycott classes after DIOS order

डीआईओएस के आदेश के बाद छात्रों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

Sun, 11 Sep 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Students boycott classes after DIOS order
सगड़ी। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद शाहेदीन के अभिलेखों में गड़बड़ी पाए जाने पर डीआईओएस ने उन्हें पद से हटाए जाने का आदेश दिया जारी किया है। इसके विरोध में शनिवार को छात्र- छात्राओं ने विद्यालय में आकर कक्षाओं का बहिष्कार किया। बाहर निकल कर प्रदर्शन करते हुए प्रधानाचार्य की पुन: वापसी की मांग करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार वर्मा, जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाबुझाकर शांत कराने व कक्षाओं में जाकर पठन पाठन करने का प्रयास किया। कैंपस में डटे छात्र प्रधानाचार्य की वापसी की मांग करते रहे।
विज्ञापन

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए अवकाश पर रहे प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद शाहेदीन को फोन कर बुलाया गया। इसके बाद तहसीलदार व प्रधानाचार्य ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्रधानाचार्य ने कहा कि आप लोग ऐसा न करें और मेहनत से अनुशासन में रहकर पढ़ाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1996 में उन्होंने शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में प्रवेश लिया था। पास करने के बाद व्यक्तिगत छात्र के रूप में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद से बारहवीं की। इसी मामले को लेकर डीआईओएस ने पद से हटाने का पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी अधिकारियों से मिलकर व उन्होंने पत्र भेजकर मामले की पुन: जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed