फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student's body found in pond, suspicion of murder

Azamgarh News: छात्र की पोखरे में मिली लाश, हत्या की आशंका

Sat, 09 Mar 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Student's body found in pond, suspicion of murder
महराजगंज थाना क्षेत्र के मंदरेपुर गांव में बृहस्पतिवार को शौच के लिए निकले बीए सेकेंड ईयर के छात्र की शुक्रवार सुबह पोखरे में लाश मिली। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। महराजगंज थाना क्षेत्र के मंदरेपुर गांव निवासी अमित निषाद (19) पुत्र विनोद निषाद बृहस्पतिवार की रात 8.30 बजे घर से शौच के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं आया, तो परिजन खोजने निकले। घर से 500 मीटर दूर पोखरे के पास से अमित का कपड़ा मिला। पोखरे में जाल डाल कर खोजा गया लेकिन शव नहीं मिला। इसके बाद शुक्रवार सुबह सात बजे फिर जाल डाला गया, तो शव मिला। मृतक के भाई अजय ने हत्या की आशंका जाहिर किया है। मृतक बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। दो भाई दो बहन में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed