फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students angry on transfer of principal, jammed

प्रधानाचार्या के स्थानांतरण पर भड़की छात्राएं, लगाया जाम

Sat, 23 Nov 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students angry on transfer of principal, jammed
अतरौलिया में केशरी चौक पर सड़क जाम कर रही छात्राओं को समझाती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। प्रधानाचार्य के स्थानांतरण से नाराज राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने शनिवार को कस्बा के केसरी चौक पर जाम लगा दिया। धरने पर बैठक माध्यमिक शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। छात्राओं की मांग थी कि प्रधानाचार्या के स्थानांतरण फैसला वापस लिया जाए।
विज्ञापन

जीजीआईसी अतरौलिया की प्रधानाचार्या रश्मि प्रिया सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। इस बात की जानकारी होते ही विद्यालय की छात्राएं भड़क उठीं और विद्यालय से निकल कर कस्बा स्थित केसरी चौराहे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। आक्रोशित छात्राओं का कहना था कि एक तो विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है। 19 अध्यापिकाओं के स्थान पर मात्र पांच अध्यापिकाएं हैं। विद्यालय में कुल 350 छात्राएं अध्ययनरत हैं। सभी अध्यापिकाएं अपने विषय के साथ ही अन्य विषयों को भी किसी तरह तैयार करा रही हैं। ऐसे में प्रधानाचार्या का स्थानांतरण छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ है। जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हिमेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। शिक्षिका सोनी सिंह के प्रयास पर छात्राओं ने एक घंटे बाद जाम तो समाप्त कर दिया लेकिन विद्यालय में पहुंच कर धरने पर बैठ गईं। जहां एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश कुमार मिश्रा पहुंचे और प्रधानाचार्या का स्थानांतरण रोके जाने का आश्वासन देकर छात्राओं को शांत कराया।
विज्ञापन

अध्यापिकाओं की कमी दूर करने की उठाई मांग
आक्रोशित छात्राओं ने एसडीएम से विद्यालय में हाईस्कूल के लिए गणित, विज्ञान, हिंदी, विज्ञान व संस्कृत और इंटरमीडिएट के लिए हिंदी, संस्कृत, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, संगीत, चित्रकला के शिक्षकों की तैनाती किए जाने की मांग की। छात्राओं का कहना था कि अध्यापिकाओं की कमी से उनका कोर्स अब तक अधूरा है जबकि बोर्ड परीक्षा सिर पर है। माध्यमिक शिक्षा विभाग हमारे भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने प्रधानाचार्या पर लगाए आरोप
डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा का कहना है कि प्रधानाचार्या ने स्वत: स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। निदेशालय से उनका स्थानांतरण चार माह पूर्व ही हो गया। स्थानांतरण के बाद से वह अतरौलिया में ही यह कहते हुए पड़ी थीं कि उन्हें रिलीव नहीं किया जा रहा है। निदेशालय से निर्देश आने पर उन्हें रिलीव कर दिया गया। छात्राओं को भड़का कर वो ही धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम करावा रही है। वैसे डीएम के निर्देश पर उन्हें मार्च तक अतरौलिया में ही रोक दिया गया है। इसकी सूचना निदेशालय को भेजी जा रही है।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अतरौलिया की प्रधानाचार्य रश्मि प्रिया सिंह के स्थानांतरण  के विरोध में

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अतरौलिया की प्रधानाचार्य रश्मि प्रिया सिंह के स्थानांतरण के विरोध में- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed