फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student murdered in Azamgarh, dead body found on roadside in morning, rope marks on neck

आजमगढ़ में छात्र की हत्याः तेरही भोज में शामिल होने गया था, सुबह सड़क किनारे मिला शव, गले पर रस्सी के निशान

Sun, 20 Mar 2022 11:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Mar 2022 11:41 PM IST
सार

युवक का मोबाइल ऑफ होने पर छोटे भाई ने दोस्त के मोबाइल पर फोन किया तो उसने बताया कि वह टहलने गया है। थोड़ी देर बाद उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।

विज्ञापन
Student murdered in Azamgarh, dead body found on roadside in morning, rope marks on neck
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ में एक छात्र की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया गया।  युवक अपने ननिहाल में छोटे भाई के साथ रहता था और गांधी पीजी कालेज मालटारी में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था।  बेरमा गांव निवासी विशाल यादव (20) पुत्र जवाहर यादव के माता-पिता रोजीरोटी के लिए दिल्ली रहते हैं।

विज्ञापन


इसके चलते विशाल अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ ननिहाल कंधरापुर थाना के दुल्लापार गांव में रहता था। नाना छविलाल के यहां रह कर दोनों भाई पढ़ाई करते थे। विशाल गांधी पीजी कालेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। शनिवार को बेरमा गांव में किसी के यहां तेरही भोज था जिसमें शामिल होने के लिए दोनों भाई बेरमा गांव गए हुए थे।
विज्ञापन


विशाल के साथ उसका दोस्त अमन सिंह भी गया था। तेरही भोज में शामिल होने के बाद विशाल अमन के साथ ननिहाल के लिए निकल गया। जबकि छोटा भाई अभिषेक बेरमा में ही रुक गया। सुबह विशाल का शव कंधरापुर थाना क्षेत्र के दुल्लापार के पास से गुजरे सिक्स लेन पर पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों में कोहराम

गले में रस्सी से दबाने का निशान भी था। विशाल का मोबाइल ऑफ होने पर अभिषेक ने अमन के मोबाइल पर फोन किया तो उसने बताया कि विशाल टहलने गया है। वहीं कुछ देर बाद लोगों ने विशाल का शव सड़क पर पड़ा देखा और सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस विशाल के मित्र अमन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed