{"_id":"490d932b6f5f9df1ab2c45da9e82adfb","slug":"student-leaders-have-filed-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमा-गहमी के बीच छात्र नेताओं ने दाखिल किया पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमा-गहमी के बीच छात्र नेताओं ने दाखिल किया पर्चा
संवाददाता
Updated Tue, 15 Sep 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालटारी। श्री गांधी पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ उम्मीदवारों ने सोमवार को पर्चा दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के तीन दावेदार हैं। नामांकन के समय कोई घोड़ा तो कोई वाहन जुलूस लेकर कालेज पहुंचा था। बैरिकेडिंग तोड़ कालेज कंपाउंड में घुसने वालेे छात्रों को पर्चा रद्द करवाने की चेतावनी देकर पुलिस ने हालात पर काबू पाया। सीओ सगड़ी के नेतृत्व में सुबह से ही यहां भारी फोर्स तैनात रही।
अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वालों में विशाल सिंह, सतीश कुमार, रामदयाल, शैलेश यादव, प्रमोद प्रजापति, गौरव सिंह, अरुण यादव और सुरेश सोनकर का नाम शामिल है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए श्याम नरायन यादव, अखिलेश शर्मा और दिवाकर कुमार ने पर्चा भरा है। इसी तरह से महामंत्री पद पर पांच प्रत्याशियों में मुकेश कुमार, श्री किशुन यादव, अंगद प्रजापति, प्रवीण कुमार और शिवम यादव जबकि पुस्तकालय मंत्री पद के लिए रामजनम यादव, सत्यप्रकाश चौधरी, रोहित कुमार जैसवार ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान सीओ सगड़ी नंद कुमार ओझा, कोतवाल जीयनपुर सत्यनारायण वर्मा, एसओ बिलरियागंज मिथिलेश मिश्रा, एसओ तहबरपुर सुनील सिंह भारी फोर्स के साथ कैंपस में मौजूद थे।
इनसेट..........
21 सितंबर को होगा मतदान
मालटारी। कालेज के चुनाव अधिकारी डा. अखिलेश चंद ने बताया 15 सितंबर को 11 बजे से दो बजे तक नामांकन पत्रों की वैधता की जांच की जाएगी। 16 सितंबर को 11 बजे से दो बजे तक नाम वापसी और शाम पांच बजे वैध प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 21 सितंबर को सुबह नौ बजे से दो बजे तक मतदान और तीन बजे से मतगणना होगी। उसी दिन जीते हुए प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट......
पंफ्लेट से पट गई थी सड़क
मालटारी। श्री गांधी पीजी कालेज में पर्चा दाखिला के दौरान समर्थकों ने खूब पंफ्लेट उड़ाए। सड़क पर चारो तरफ पंफ्लेट बिखरे पड़े थे। कुछ प्रत्याशी घोड़े पर सवार होकर तो कुछ चार पहिया वाहन पर सवार होकर जुलूस के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे थे।