फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student dies due to electrocution

करंट की चपेट में आकर छात्र की हुई मौत

Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Student dies due to electrocution
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अहिरौला-गुजरपार गांव निवासी 10 वर्षीय बालक की शुक्रवार की रात करंट की चपेट में आकर ननिहाल में मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शनिवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अहिरौला-गुजरपार गांव निवासी 10 वर्षीय प्रांजल यादव पुत्र शिवपाल यादव कक्षा दो का छात्र था। कुछ दिनों पूर्व वह अपने ननिहाल कंधरापुर थाना क्षेत्र के इच्छनपुर गया हुआ था। शुक्रवार की रात सोने के पूर्व वह ननिहाल में ही कमरे का दरवाजा बंद कर रहा था। दरवाजे में करंट था और प्रांजल उसकी चपेट में आ गया। जब तक परिजनों को इस बात की जानकारी होती तब तक उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह परिजन शव लेकर अहिरौली-गुजरपार पहुंचे और तमसा तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed