फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stubble is being burnt indiscriminately in the fields, responsibility is silent

Azamgarh News: खेतों में धड़ल्ले से जलाई जा रही पराली, जिम्मेदार मौन

Thu, 16 Nov 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Stubble is being burnt indiscriminately in the fields, responsibility is silent
खेतों में पराली न जलाने के प्रशासन और कृषि विभाग के दावे पूरी तरह से फेल नजर आ रहे हैं। ग्राम स्तर से लेकर ब्लाॅक स्तर पर पराली जलाने की घटना को रोकने के लिए बनी कमेटी अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभा रही है।
विज्ञापन

इसके कारण अक्सर खेतों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बृहस्पतिवार को रोक के बावजूद मार्टीनगंज ब्लाॅक के सतैनी गांव के एक खेत में धान की पराली जलाई जा रही थी। इस पर रोक लगाने के लिए मौके पर कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। पराली जलने से आसपास का क्षेत्र धुंआ धुंआ हो गया था। अगर किसानों को समय रहते गांव में जागरूक किया गया होता तो शायद इस प्रकार से पराली जलाने के मामले सामने नहीं आते। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए ठेकमा जमुआवां निवासी अमित राय द्वारा बीडीओ और एसडीएम मार्टीनगंज को पत्रक भी दिया जा चुका है। उन्होंने मनरेगा मजदूरों के माध्यम से हार्वेस्टिंग के बाद बचे हुए पराली को गौशालाओं तक पहुंचाने की मांग की थी, लेकिन उस पर भी अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed