फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Strong sunshine and westerly winds increased the heat, the mercury reached 35 degrees.

Azamgarh News: तेज धूप और पछुआ हवाओं से बढ़ी गर्मी, पारा पहुंचा 35 डिग्री

Sun, 12 Apr 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Strong sunshine and westerly winds increased the heat, the mercury reached 35 degrees.
बरदह के छतरपुर गांव पककर खेत में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद
आजमगढ़। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही चटख धूप और तेज पछुआ हवाओं ने गर्मी का एहसास बढ़ा दिया है। बीते 96 घंटे में अधिकतम तापमान में 7.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री तो न्यूनतम भी 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। सुबह और शाम हल्की राहत जरूर मिल रही है, लेकिन दिन में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। खेतों में काम कर रहे किसानों पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल किसी नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना नहीं है। ऐसे में आने वाले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी। विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान में 06 से 08 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ ही लू जैसे हालात बनने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को दोपहर में धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। गर्मी की इस बढ़ती रफ्तार ने आने वाले दिनों में और परेशानी बढ़ने के संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन


मौसम सुधरते ही तेज हुई गेहूं की कटाई
दो दिन पूर्व पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बूंदाबांदी ने गेहूं की कटाई-मड़ाई पर एकदम ब्रेक लगा दिया था। दो दिन से आसमान एकदम साफ होने और चटख धूप निकलने के चलते गेहूं की कटाई और मड़ाई में तेजी आ गई है। किसान फसल को कटाकर अनाज सुरक्षित कर लेना चाहता है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि अब मौसम किसानी के अनुकूल है। अभी तक 55 से 60 फीसदी कटाई पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह चल रही तेज हवाओं से व्यवधान
बीते दो दिनों से सुबह करीब नौ बजे से 30 किमी प्रतिघंटा से अधिक गति से पछुआ हवा चल रही है। इससे गेहूं की कटाई और मड़ाई में सुबह व्यवधान पहुंच रहा है। गेहूं की कटाई जहां नहीं हो पा रही है तो मड़ाई में भूसा उड़ने लग रहा है। ऐसे में किसान शाम के समय ही कटाई और मड़ाई कराना उपयुक्त मान रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार तक तेज हवा के चलने का अनुमान है।

प्रदेश में मौसम शुष्क होते ही दिन में 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं 12 अप्रैल तक चलेंगी। प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। इससे अधिकतम तापमान में 6-8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री की क्रमिक वृद्धि संभावित है। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।

जिले में चार दिन का अधिकतम-न्यूनतम तापमान--
बुधवार - 27.5- 19.6
बृहस्पतिवार - 32.2 - 15.6
शुक्रवार - 34.4 - 16.4
शनिवार - 35.0 - 19.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed