फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   strike ended promise for the fulfillment of demands

नपाध्यक्ष और ईओ के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त

Wed, 10 Dec 2014 07:29 PM IST
ब्यूरो, आजमगढ़, अमर उजाला
ब्यूरो, आजमगढ़, अमर उजाला Updated Wed, 10 Dec 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
strike ended promise for the fulfillment of demands

 नगरपालिका प्रशासन द्वारा मांगे न माने जाने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल मंगलवार की शाम को पालिका अध्यक्ष और ईओ के आश्वासन पर समाप्त हो गई।

विज्ञापन


स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शुरू हुई हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को भी सफाई कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर ईओ कार्यालय गेट के सामने नारेबाजी कर धरना दिया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष असलम खां ने कहा कि गलत तरीके से निलंबित किए गए सफाईकर्मचारी सगीर और जेसीबी चालक अजय मौर्य को तत्काल बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों से संगठन की वार्ता के बाद ईओ ने जेसीबी चालक अजय मौर्य को सस्पेंड किए जाने के प्रकरण में जलकल के अभियंता धर्मचंद्र को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।


साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों सहित पेंशन प्राप्त करने वालों का भुगतान प्रतिमाह की पांच से सात तारीख के अंदर करने को कहा है।

कहा कि इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होती हैं तो वृहद आंदोलन शुरु किया जाएगा। धरने में उपाध्यक्ष काशी, महामंत्री विरेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह पटेल, सगीर, शमीमुन, जलालुद्दीन आदि कर्मचारी उपस्थित थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed