फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Strict action will be taken against those indulging in illegal liquor for 10 years

10 वर्षो से अवैध शराब में लिप्त लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Fri, 31 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those indulging in illegal liquor for 10 years
आजमगढ़। आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने कानून व्यवस्था चुस्त करने के लिए कवायद तेज कर दी। अपराधियों की नकेल कसने के साथ ही शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का एसपी ने सभी कोतवाली, थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्षता से कराने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की है। ऐसे में तैयारी शुरू कर दी गई है। 10 वर्षों से अवैध शराब कारोबार में लिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री/तस्करी आदि में जो भी नाम प्रकाश में आए हों अथवा नामजद हों, उन पर त्वरित कार्रवाई की जाए। चुनाव के पूर्व लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराने का भी निर्देश दिया। इतना ही नहीं लूट, हत्या, डकैती व चोरी के अभियोग में वांछित तत्वों की गिरफ्तारी भी जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का उन्होंने निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed